SIR के खिलाफ पटना में महागठबंधन का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके

बिहार की राजधानी पटना से SIR के खिलाफ जमकर प्रदर्शन चल रहा है. ऐसे में आज बुधवार को महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने SIR को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया.

SIR के खिलाफ पटना में महागठबंधन का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके

पटना(PATNA): देश के अलग अलग हिस्सों में SIR और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर लगातार प्रदर्शन चल रहा है. प्रदर्शनकारियों का मांग CEC की इस्तीफ़े को लेकर है. ऐसे में बिहार की राजधानी पटना से SIR के खिलाफ जमकर प्रदर्शन चल रहा है. ऐसे में आज बुधवार को महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने SIR को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया.प्रदर्शन के दौरान इनकम टैक्स चौराहे पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार समेत अन्य लोगों के पुतले का दहन किया. साथ ही कई प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर लेकर CEC के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नजर आ रहे है.

प्रदर्शन के दौरान उन्होंने SIR प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की. साथ ही महागठबंधन की ओर से बिहार में दोबारा चुनाव कराने की मांग भी उठाई गई. इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और केंद्र के साथ साथ चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया.

इधर, प्रदर्शन को देखते हुए पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जबकि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को भी मौके पर लगाया गया था. महागठबंधन की ओर से SIR को लेकर विरोध लगातार तेज किया जा रहा है. बता दें, 7 अक्टूबर को बिहार में आक्रोश मार्च और 8 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का भी कार्यक्रम घोषित किया गया था. ऐसे में देखना होगा की यह प्रदर्शन किस मोड़ तक पहुंचता है और कब राजनीतिक कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते है.