पटना (PATNA): बिहार बीजेपी के पूर्व विधायक हरि भूषण ठाकुर को मोबाइल के जरिए जान से मारने की धमकी मिल रही है. उन्होंने आरोप लगाया है कि शनिवार से ही दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उन्हें कॉल कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है. इस मामले को लेकर उन्होंने पटना के पाटलिपुत्र थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
जांच में जांच जुटी पुलिस
एफआईआर में पूर्व विधायक ने उन दोनों मोबाइल नंबरों का जिक्र किया है, जिनसे उन्हें धमकी भरे कॉल आ रहे हैं. इनमें से एक नंबर के ट्रूकॉलर पर 'मो.इनामुल' नाम दिख रहा है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच जरूरी है. पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), मोबाइल नंबर की लोकेशन और अन्य डिजिटल सबूतों के आधार पर कॉल करने वाले की पहचान में जुटी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
बार-बार मिल रही है धमकियां
बिहार के प्रमुख नेताओं में से एक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने अपने बयान में कहा है कि उन्हें इस तरह की धमकियां बार-बार मिल रही हैं, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है.

