पटना के दो बड़े होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, किचन में मिला नकली पनीर
पटना के दो बड़े होटलों के किचन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की. जांच में नकली पनीर और गंदगी मिलने के बाद दोनों किचन तीन दिनों के लिए सील कर दिए गए.
पटना के दो बड़े होटलों के किचन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की. जांच में नकली पनीर और गंदगी मिलने के बाद दोनों किचन तीन दिनों के लिए सील कर दिए गए.
पटना (PATNA): पटना फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की तरफ से लगातार खाने-पीने की चीजों में मिलावट को देखते हुए छापेमारी की जा रही है. पटना फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की तरफ से आज पटना के गांधी मैदान थाना अंतर्गत दो रेजिडेंशियल होटल के किचन में छापेमारी की गई जांच में नकली पनीर दोनों होटल में पाया गया, साथ ही साथ कोर्ट होटल के गंदे किचन की तस्वीर देखकर रोंगटे खड़े हो गए. मसाले के डिब्बे में जंक लगा हुआ है किचन में साफ सफाई से कोई मतलब नहीं है, तेल मसाले की गंदगी से पूरा किचन गंदा है. भेज और नॉनवेज दोनों एक साथ रखे हुए हैं साफ-सफाई के साथ-साथ किसी भी तरह से खाने पीने में जो सतर्कता और सावधानी बरती जाती है उसका कोई नियम का पालन नहीं करते हुए देखा गया. ऐसे में पटना फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने तीन दिनों के लिए होटल के किचन को सील कर दिया है.
किचन में मिली गंदगी, मसालों के डिब्बों में लगा था जंग
खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में होटलों के किचन में साफ-सफाई की गंभीर कमी पाई गई. किचन में रखे मसालों के डिब्बों में जंग लगा हुआ था. तेल और मसालों के आसपास गंदगी जमा थी. खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित तरीके से रखने के नियमों का भी पालन होता नहीं दिखा. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री को एक ही जगह पर रखा गया था. इस तरह की लापरवाही से खाने की गुणवत्ता और लोगों की सेहत पर खतरा पैदा हो सकता है.

नकली पनीर मिलने पर विभाग ने की कार्रवाई
छापेमारी के दौरान दोनों होटलों के किचन में नकली पनीर मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया. अधिकारियों ने साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों के रखरखाव में मिली खामियों को गंभीरता से लेते हुए दोनों होटलों के किचन को तीन दिनों के लिए सील कर दिया.
मिलावट के खिलाफ लगातार हो रही छापेमारी
दरअसल, पटना में खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायतों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार जांच अभियान चला रहा है. होटल, रेस्टोरेंट और खाने-पीने की दुकानों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता के साथ-साथ साफ-सफाई के इंतजाम भी जांचे जा रहे हैं. विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है. होटलों में इस तरह की लापरवाही सामने आने के बाद एक बार फिर बाहर खाना खाने वाले लोगों की सेहत और खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.