पटना के बांकीपुर में मतदान के दौरान फायरिंग, अपार्टमेंट में चली गोली, जांच में जुटी पुलिस

पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान एक अपार्टमेंट में फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. फिलहाल गोली चलने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

पटना के बांकीपुर में मतदान के दौरान फायरिंग, अपार्टमेंट में चली गोली, जांच में जुटी पुलिस

पटना (PATNA):बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया है. आज (30 जुलाई) बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है. सुबह से ही मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा ले रहे हैं. इसी बीच गोलीबारी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है..

 अपार्टमेंट में चली गोली

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फायरिंग की घटना एक अपार्टमेंट परिसर में हुई है. हालांकि, गोली चलने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है.

 जांच में जुटी पुलिस

आपको बताएं कि उपचुनाव को लेकर पूरे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बड़ी संख्या में पुलिस बल और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. इसके बावजूद मतदान के दौरान गोलीबारी की घटना ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.