पटना के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, धुएं से घुटने लगा दम, छात्राओं की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

राजधानी पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में आग लगने से 60 छात्रा समेत इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया. आग लगने के बाद स्थानीय लोग और अग्निशमन विभाग की टीम की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया जिससे बड़ी घटना टल गई

पटना के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, धुएं से घुटने लगा दम, छात्राओं की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पटना: राजधानी पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में आग लगने से 60 छात्रा समेत इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया. आग लगने के बाद स्थानीय लोग और अग्निशमन विभाग की टीम की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया जिससे बड़ी घटना टल गई. घटना राजधानी के फुलवारीशरीफ़ स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल की है. बताया जा रहा है कि यहां कुल 60 छात्रा रहती हैं. एक कमरा जिसमें 3 छात्राएं रहती हैं, उसमें अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद छात्राओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद अन्य छात्राएं और हॉस्टल के कर्मी पहुंचे और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी. अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.

Image

बताया जा रहा है कि कमरे में बिजली स्विच बोर्ड के समीप मच्छरदानी बंधी थी. इस दौरान बिजली बोर्ड में किसी वजह से चिंगारी निकली जो कि मच्छरदानी में लग गई. आग लगते ही छात्राएँ डर गई और शोर मचाया. इस दौरान पूरा कमरा धुआं से भर गया. हालांकि राहत की बात रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ी घटना टल गई. हॉस्टल मैनेजमेंट के प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि बिजली के बोर्ड में अचानक स्पार्क होने से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे मच्छरदानी में आग लग गई. आग की लपटें धीरे-धीरे बिस्तर तक पहुंच गई थीं.

हॉस्टल के मैनेजमेंट प्रभारी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही छात्राओं को अग्निशमन से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया था. इसका फायदा घटना के दौरान देखने को मिला. छात्राओं ने घबराने के बजाय तत्परता दिखाते हुए तत्काल गार्ड और हॉस्टल के पदाधिकारियों को सूचना दी. इसके बाद अग्निशमन विभाग को बुलाया गया. दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से रोक दिया.

Image