महिला दरोगा को छेड़ा फिर मारा थप्पड़, वीडियो वायरल होने आरोपी गिरफ्तार 

पटना में बदमाशों का हौसला बढ़ गया है. राह चलते किसी लड़की पर टिप्पणी कर देते है. हद तो तब हुई जब महिला दरोगा पर ही बदमाशों ने पहले टिप्पणी की और फिर थप्पड़ मार दिया.

महिला दरोगा को छेड़ा फिर मारा थप्पड़, वीडियो वायरल होने आरोपी गिरफ्तार

 

पटना: राजधानी पटना में बदमाशों का हौसला बढ़ गया है. राह चलते किसी लड़की पर टिप्पणी कर देते है. हद तो तब हुई जब महिला दरोगा पर ही बदमाशों ने पहले टिप्पणी की और फिर थप्पड़ मार दिया. इस वारदात का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. वहीं एक आरोपी की गिरफ़्तारी हो गई. जबकि अन्य की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र की है.
 

बता दे कि रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. सुभाष नगर में सब-इंस्पेक्टर प्रियंका आनंद समेत पांच महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से जा रही थीं.आरोप है कि इसी दौरान तीन युवकों ने उन पर कथित तौर पर टिप्पणी की.विरोध करने पर एक युवक ने प्रियंका आनंद को थप्पड़ मार दिया और तीनों मौके से फरार हो गए.

घटना को लेकर 30 सितंबर को रामकृष्ण नगर थाने में केस दर्ज किया गया. CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने 22 वर्षीय प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुशरूपुर का रहने वाला है और सुभाष नगर में किराए पर रहता है.मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.