महिला सिपाही के पति को किसीने मार दी गोली..! मौके पर मिली पत्नी की सर्विस रिवाल्वर  

बिक्रम बाजार में गोली लगने से महिला सिपाही के पति की मौत हो गई. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से महिला सिपाही की सर्विस रिवाल्वर जब्त किया है.घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम पहुँच कर जांच कर रही है.

महिला सिपाही के पति को किसीने मार दी गोली..! मौके पर मिली पत्नी की सर्विस रिवाल्वर

पटना: बिक्रम बाजार में गोली लगने से महिला सिपाही के पति की मौत हो गई. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से महिला सिपाही की सर्विस रिवाल्वर जब्त किया है.घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम पहुँच कर जांच कर रही है. साथ ही पूरे मामले की जानकारी मिलने पर सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुँच कर जांच मे जुटे  है.   

घटना बिक्रम बाजार की है. अचानक सोमवार शाम  गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई. गोली की आवाज सुन कर स्थानीय लोग भागे. जब कमरे में पहुँच कर देखा तो एक युवक को गोली लगी थी. तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई.पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान बिक्रम थाना के डायल-112 में तैनात महिला सिपाही श्रुति कुमारी के पति राज आर्या के रूप में हुई.

पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जब टीम घटना स्थल पर पहुंची तो देखा की वहाँ  राज आर्या पड़ा था. उसके सिर में गोली लगी थी. उन्हें तत्काल पटना एम्स ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मौके से महिला सिपाही की सर्विस रिवाल्वर बरामद की गई है. घटना के समय कमरे में महिला सिपाही और उनके पति के मौजूद होने की बात सामने आई है.

सूचना पर डीएसपी पंकज कुमार शर्मा और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची.  पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है. फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई है.  श्रुति कुमारी की शादी करीब छह वर्ष पहले हुई थी.  वह पति के साथ बिक्रम में किराये के मकान में रहती थीं.