टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सोमवार को ज्ञान बिंदु इंस्टीट्यूट के डायरेक्ट रोशन आनंद को कोर्ट ने बरी कर दिया जहां जेल से छूटते ही बड़ा बयान दिया है. जहां अपने भाई राजकुमार यादव के हत्या के पीछे खान सर उर्फ फैजल खान पर हत्या का आरोप लगाया है.रौशन आनंद ने कहा कि साजिस रचकर उनके भाई की हत्या कर दी गई है.जब तक वह जेल से बाहर थे उनके भाई को कुछ नहीं हुआ लेकिन जैसे ही वह जेल गए उनके भाई की हत्या कर दी गई.
भाई के हत्या के पीछे खान सर का ही हाथ
रोशन आनंद ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके भाई के हत्या के पीछे खान सर का ही हाथ है. वही कोल्ड स्टोरेज के मालिक का भी इसमें हाथ है. उनको कहा कि जब तक वह बाहर थे उनके भाई को कोई हाथ भी नहीं लगा पाया, लेकिन जैसे ही वह अंदर गए बड़ा कांड हो गया.रोशन सर ने कहा कि उन्हें साजिश के तहत खान सर और कोल्ड स्टोरेज के मालिक ने जेल के अंदर डाला ताकि उनके भाई की हत्या की जा सके.
खान सर ने प्रिंस यादव की मौत पर जताया था दुख
आपको बता दे कि खान सर ने सोमवार को प्रिंस यादव की हत्या पर दुःख जताते हुए एक वीडियो जारी किया था जिसने कहा है कि दुख की इस घड़ी में परिवार को समझाना काफी मुश्किल है.भगवान उनको इस दुख को सहने की शक्ति दे. भगवान दुश्मन के साथ भी ऐसा ना करें.उनकी पूरी संवेदना परिवार के साथ है. परिवार को जिस भी मदद की जरूरत पड़ेगी चाहे वह किसी भी मामले से संबंधित हो वह करने को तैयार है.वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि खान सर काफी भावुक दिख रहें है और संवेदना जता रहे है. उन्होंने मीडिया से भी खास अपील है और कहा है कि सभी मीडिया बंधुओं से अपील है कि वह केवल सही खबर को ही दिखाएं क्योंकि यह काफी संजीदगी वाला मामला बन गया है.ये कोई मजाक नहीं है इसलिए अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए मीडिया को भी गंभीर होना पड़ेगा.

