बिहार में मंत्री का घर भी सुरक्षित नहीं, छठ पर्व मनाने गया था परिवार चोरों ने कर ली चोरी
एक तरफ सरकार और सभी मंत्री राज्य में लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त होने का दावा करते हैं तो दूसरी तरफ बदमाशों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है. चोरों ने सम्राट कैबिनेट के एक मंत्री के आवास में चोरी कर ली
पटना: राजधानी पटना में छठ के बीच बदमाशों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त होने का दावा करने वाले सीएम सम्राट चौधरी के कैबिनेट मंत्री के घर में ही सेंधमारी कर दी. बताया जा रहा है कि चोर चार कमरों का ताला तोड़ कर सोने चांदी के जेवरात, नकदी और कई अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. मिली जानकारी के अनुसार सम्राट कैबिनेट में मंत्री संजय सिंह टाइगर के एजी कॉलोनी स्थित निजी आवास पर कोई नहीं था, इसी का फायदा उठा कर चोरो ने घर में हाथ साफ कर लिया. परिवार के लोग छठ मनाने बाहर गए हैं इसी बीच चोरों ने उनके निजी आवास में चोरी कर ली. मामले की जानकारी मिलने के बाद अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार परिवार के लोग जब दिन में घर लौटे तो चार कमरों का ताला खुला हुआ मिला. इसके बाद छानबीन करने पर पता चला कि चार कमरों से चोरों ने सोना चांदी के जेवरात और समेत कई अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में झटका गई है. बताया जा रहा है कि कैमरे में कुछ संदिग्ध गतिविधियां कैद हुई है, फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर जांच में जुटी हुई है.