राजधानी पटना में आज दोपहर बजेगा आपातकालीन सायरन, जानिए क्या है वजह
PATNA: राजधानी पटना में आज यानी मंगलवार, 6 अक्टूबर को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच आपातकालीन सायरन की आवाज सुनाई दे सकती है.
PATNA: राजधानी पटना में आज यानी मंगलवार, 6 अक्टूबर को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच आपातकालीन सायरन की आवाज सुनाई दे सकती है.
पटना (PATNA): राजधानी पटना में आज यानी मंगलवार, 6 अक्टूबर को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच आपातकालीन सायरन की आवाज सुनाई दे सकती है. इसे लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से स्पष्ट किया है कि यह किसी वास्तविक खतरे या आपदा का संकेत नहीं है.
दरअसल, न्यू पुनाईचक स्थित नागरिक सुरक्षा निदेशालय के नियंत्रण कक्ष में लगे आपातकालीन सायरन सिस्टम का तकनीकी परीक्षण किया जाएगा. इस दौरान चेतावनी और हमला टलने जैसी सायरन ध्वनियां प्रसारित की जा सकती हैं. विभाग ने लोगों से अपील की है कि सायरन की आवाज सुनकर घबराएं नहीं और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें. यह परीक्षण आपात स्थिति के दौरान सायरन प्रणाली की कार्यक्षमता और तैयारियों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है. यानी आज दोपहर पटना में सायरन सुनाई दे तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. यह केवल सिस्टम की टेस्टिंग का हिस्सा है.
नागरिक सुरक्षा निदेशालय ने आमलोगों से अपील की है कि वह सायरन की आवाज सुनकर घबराएं नहीं और न ही किसी तरह की अफवाह फैलाएं. इस आपातकालीन सायरन की आवाज का किसी भी वास्तविक आपदा, हवाई-हमले, आगजनी, बाढ़, भूकंप या किसी अन्य आपात स्थिति से कोई संबंध नहीं है. इस दौरान आमलोग धैर्य बनाए रखें. आमलोगों को सायरन की आवाज सुनकर बिजली बंद करने या किसी अन्य तरह की अलग से गतिविधि करने की भी जरूरत नहीं है. दरअसल, राजधानी पटना समेत कई शहरों में नए सिरे से आपातकालीन सायरन प्रणाली स्थापित की जानी है. पटना में पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसका ट्रायल मंगलवार को किया जा रहा है.