बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर तीन मुकदमा दर्ज, जन सुराज प्रत्याशी का भी नाम शामिल

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और जन सुराज के विधान परिषद प्रत्याशी अनुज सिंह के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में तीन मामला दर्ज किया गया है. दो मामले बाढ़ में और एक मामला मोकामा में दर्ज किया गया है

बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर तीन मुकदमा दर्ज, जन सुराज प्रत्याशी का भी नाम शामिल

पटना: बिहार में इन दिनों विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज है. सभी दलों ने अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरा दमखम लगा दिया है वहीं जदयू से मोकामा के बाहुबली विधायक लगातार जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन कर रहे हैं और ताबड़तोड चुनाव प्रचार भी कर रहे हैं. इस बीच अब अनंत सिंह और उनके प्रत्याशी अनुज सिंह के विरुद्ध तीन एफआईआर दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि सभी एफआईआर चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में दर्ज किया गया है.

10 गाड़ियों की अनुमति, 15 जेसीबी से पुष्पवर्षा

जानकारी के अनुसार अनंत सिंह और उनके सहयोगियों के विरुद्ध बाढ़ में दो और मोकामा में एक एफआईआर दर्ज किया गया है. उनके ऊपर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है. जानकारी के अनुसार बीते दिनों बाढ़ इलाके में रोड शो के लिए मात्र 10 गाड़ियों की अनुमति ली गई थी जबकि करीब 15 से अधिक जेसीबी से फूल बरसाए गए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने मीडिया के सामने एफआईआर दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि की है. प्रशासन का साफ कहना है कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की कोताही या कानून तोड़ने की छूट नहीं दी जाएगी, चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो