लालू के करीबी MLC सुनील सिंह पर कस रहा ED का शिकंजा, 8 घंटे तक पूछताछ के बाद पत्नी और बेटे को भी बुलाया

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई एमएलसी सुनील सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.

लालू के करीबी MLC सुनील सिंह पर कस रहा ED का शिकंजा, 8 घंटे तक पूछताछ के बाद पत्नी और बेटे को भी बुलाया

पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई एमएलसी सुनील सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. चना दाल घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को उनसे लंबी पूछताछ की.। बताया जा रहा है कि गुरुवार को ED के अधिकारियों ने सुनील सिंह से करीब 8 घंटे तक सवाल-जवाब किए. इस दौरान लगभग 30 सवाल पूछे गए. सुनील सिंह से पूछताछ के बाद एजेंसी ने उनके परिवार को भी निशाने पर लिया और शुक्रवार को उनकी पत्नी तथा बेटे को भी पूछताछ के लिए बुला लिया है.

ED यह पता लगाने में जुटी है कि भारत चना दाल की आपूर्ति के नाम पर सहकारी समितियों के बैंक खातों में जमा कराई गई लाखों रुपये की रकम आखिर कहां गई? किन खातों में पैसे ट्रांसफर हुए और इस पूरे लेनदेन में किसकी क्या भूमिका रही? दरअसल, आशा इंटरप्राइजेज की प्रोपराइटर मेघा ने शिकायत की थी. आरोप है कि चना दाल की खरीद और आपूर्ति के नाम पर दो सहकारी समितियों के जरिए कुल 27 लाख 36 हजार रुपये लिए गए, लेकिन न तो दाल की आपूर्ति हुई और न ही पैसे वापस किए गए.

इस मामले में सुनील सिंह के बेटे यशस्वी सिंह का नाम भी सामने आया है. शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की और धोखाधड़ी से जुड़े साक्ष्य मिलने के आधार पर अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया. उसी आधार पर अब ED की नजर बैंक खातों, पैसों के लेनदेन और मनी ट्रेल पर है.