पटना में पैक्स अध्यक्ष की हत्यारोपी का सुबह सुबह एनकाउंटर, 3 ढेर, SHO भी हुए जख्मी

शुक्रवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गया. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में जख्मी अपराधी हत्या का आरोपी है

पटना में पैक्स अध्यक्ष की हत्यारोपी का सुबह सुबह एनकाउंटर, 3 ढेर, SHO भी हुए जख्मी

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां शुक्रवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गया. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में पैक्स अध्यक्ष की हत्या के तीन आरोपी ढेर हो गए. वहीं मनेर थाना के SHO रजनीश कुमार के हाथ में भी गोली लगी है. घटना मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गंगा घाट के समीप की है जहां दोनों तरफ से गोलियां चली जिसमें 3 अपराधी ढेर हो गए जबकि एक पुलिस अधिकारी को गोली लगी है. पुलिस ने जख्मी एसएचओ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. मारे गए तीनों अपराधियों की पहचान राजा शर्मा, बबलू कुमार और जेपी यादव के रूप में की गई है।

गोलीबारी की सूचना पर मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंची और मोर्चा संभाल लिया. फिलहाल पुलिस मुठभेड़ किन स्थितियों में हुई, यह जानकारी जुटाने की कोशिश में जुटी हुई है. फिलहाल पुलिस की तरफ से विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. बता दें कि नवरात्रि के महाष्टमी की रात मनेर के ब्यापुर में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ भोलू की हत्या कर दी जबकि गोली लगने से प्रखंड प्रमुख के पति पिंटू कुमार भी जख्मी हो गए थे.