दुनिया में गूंजा डॉ. अच्युत सामंत का काम, रोमानिया-उज्बेकिस्तान-कोसोवो में हुए सम्मानित
शिक्षाविद् और समाजसेवी डॉ. अच्युत सामंत को शिक्षा, सामाजिक सेवा, मानव कल्याण और संस्थान निर्माण में योगदान के लिए कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले हैं. सितंबर 2026 में उन्हें रोमानिया में मानद नागरिकता और ‘की टू द सिटी’ समेत कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया.
पटना(PATNA): शिक्षाविद् और समाजसेवी डॉ. अच्युत सामंत को शिक्षा, सामाजिक सेवा और मानव कल्याण के क्षेत्र में उनके लंबे योगदान के लिए कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले हैं. 21 सितंबर 2026 को उन्हें रोमानिया के मिलिशाउत्सी शहर की मानद नागरिकता दी गई. इसके अलावा बर्लाद नगर पालिका ने उन्हें प्रतिष्ठित ‘की टू द सिटी ऑफ बर्लाद’ सम्मान से भी सम्मानित किया.
दो रोमानियाई शहरों से मिला खास सम्मान
मानद नागरिकता को शहर की ओर से दिए जाने वाले बड़े सम्मानों में गिना जाता है. वहीं ‘की टू द सिटी’ यूरोप की पुरानी परंपरा से जुड़ा सम्मान है. डॉ. सामंत ने भारत के रोमानिया स्थित राजदूत डॉ. मनोज कुमार मोहापात्रा के साथ बर्लाद का दौरा भी किया.
सम्मान मिलने पर डॉ. सामंत ने रोमानिया के लोगों के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि मिलिशाउत्सी में मिले स्वागत और लोगों के स्नेह की याद हमेशा उनके साथ रहेगी.
CEEMAN ने दिया ‘Leader of the Year’ सम्मान
डॉ. सामंत को CEEMAN Champions Awards 2026 में ‘Leader of the Year’ के सम्मान से भी नवाजा गया. यह पुरस्कार शिक्षा, सामाजिक विकास, मानवीय सेवा और संस्थान निर्माण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया. रोमानिया में आयोजित 34वें CEEMAN Annual Conference के दौरान यह सम्मान प्रदान किया गया.
FIDE से मिला Education Philanthropic Award
24 सितंबर को उज्बेकिस्तान में आयोजित Summit on Chess in Education के दौरान डॉ. सामंत को FIDE का ‘Education Philanthropic Award’ दिया गया. यह कार्यक्रम 46वें FIDE Chess Olympiad and Congress के मौके पर हुआ. उनकी ओर से उनके प्रतिनिधि ने पुरस्कार ग्रहण किया.
इस मौके पर FIDE, KIIT और KISS के बीच शिक्षा में शतरंज को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता भी हुआ.
कोसोवो में भी मिले चार सम्मान
प्रिस्टिना में आयोजित 45वें World Congress of Poets के दौरान डॉ. सामंत को चार सम्मान मिले. इनमें ‘Mother Teresa Award’, AAB University College की ओर से ‘Professor Honoris Causa’, City of Peja का सम्मान और World Congress of Poets के अध्यक्ष का मेडल शामिल है.
इन सम्मानों के जरिए शिक्षा, सामाजिक सेवा, मानवीय कार्य, खेल और संस्थान निर्माण के क्षेत्र में उनके योगदान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहचान मिली है.