नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, बिहार के राजनीतिक हालात पर बड़ी चर्चा, 15 अगस्त की घोषणाओं पर भी हुई बात

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच बिहार के राजनीतिक हालात, सरकारी फैसलों, छात्र आंदोलन और 15 अगस्त की संभावित घोषणाओं को लेकर चर्चा हुई.

नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, बिहार के राजनीतिक हालात पर बड़ी चर्चा, 15 अगस्त की घोषणाओं पर भी हुई बात

पटना (PATNA) : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई. इस अहम बैठक में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को बिहार के मौजूदा राजनीतिक और प्रशासनिक हालात के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को दी जानकारी

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को बिहार की मौजूदा स्थिति और सरकार के हाल के फैसलों की जानकारी दी. राज्य सरकार की ओर से हाल के दिनों में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों और विकास से जुड़े विषयों पर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई. आज हुई दोनों नेताओं की मुलाकात की खबर की पुष्टि मीडिया रिपोर्ट में भी हुई है.

बिहार की राजनीति के साथ केंद्र से जुड़े कुछ मुद्दों पर भी चर्चा

बैठक के दौरान बिहार की राजनीति के साथ केंद्र से जुड़े कुछ मुद्दों पर भी चर्चा होने की बात सामने आ रही है. इसके अलावा राज्य में चल रहे छात्र आंदोलन और उससे जुड़े हालात पर भी मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार से बातचीत की। हालांकि बैठक में किन-किन मुद्दों पर क्या निर्णय या सहमति बनी, इसकी आधिकारिक विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

राज्य सरकार की ओर कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती हैं

इस बैठक का एक महत्वपूर्ण पहलू 15 अगस्त को गांधी मैदान में होने वाला स्वतंत्रता दिवस समारोह भी बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार की ओर से गांधी मैदान में कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संभावित घोषणाओं के बारे में भी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जानकारी दी है.सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार के बीच इससे पहले भी सरकार, विकास और बिहार की राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर मुलाकातें होती रही हैं. जुलाई में भी दोनों नेताओं के बीच बिहार की राजनीति और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की खबर सामने आई थी

15 अगस्त से ठीक पहले हुई इस मुलाकात के बाद अब राजनीतिक नजरें गांधी मैदान से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से होने वाली घोषणाओं पर टिकी हैं.