मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुनी जनता की फरियाद, लोगों को मिला समाधान का भरोसा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुनी जनता की फरियाद, लोगों को मिला समाधान का भरोसा

पटना (PATNA) : राजधानी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली बार सहयोग शिविर का आयोजन किया. इस शिविर में बिहार के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे. मुख्यमंत्री ने एक-एक कर लोगों की बातें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. साथ ही लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों का जल्द समाधान किया जाएगा.

लोगों के चेहरे पर संतोष दिखाई दिया

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बाहर निकले लोगों के चेहरे पर संतोष दिखाई दिया. कई लोगों ने कहा कि उन्हें पहली बार अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखने का अवसर मिला. उनका कहना था कि मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया. लोगों ने उम्मीद जताई कि यदि यह आश्वासन जमीन पर उतरता है तो उनकी वर्षों पुरानी परेशानियों का अंत हो जाएगा.

राहत महसूस हुई और विश्वास जगा

कुछ लोगों ने बताया कि वे कई सालों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी. आज मुख्यमंत्री से मिलने के बाद उन्हें राहत महसूस हुई और विश्वास जगा कि अब उनका काम जल्द पूरा होगा.

आम लोगों को काफी सुविधा मिलेगी

शिविर में आए लोगों ने यह भी सुझाव दिया कि जिलों में लगने वाले सहयोग शिविरों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए राजधानी तक नहीं आना पड़े. उनका कहना था कि यदि जिला स्तर पर ही बेहतर व्यवस्था हो जाए तो आम लोगों को काफी सुविधा मिलेगी.

शिविर में शामिल लोगों ने मुख्यमंत्री के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ समाधान की प्रक्रिया शुरू होना सबसे बड़ी बात है. लोगों का मानना है कि इस तरह के सहयोग शिविर नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए, ताकि आम जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद बना रहे और लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके.