पटना: विधानसभा के आसपास रहेगी कर्फ्यू जैसी स्थिति, धरना प्रदर्शन और जुलूस के साथ इन गतिविधियों पर प्रतिबंध
बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है और इससे पहले ही सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त किया जा रहा है.
बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है और इससे पहले ही सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त किया जा रहा है.
पटना: बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है और इससे पहले ही सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त किया जा रहा है. सुरक्षा के लिहाज से विधानसभा के आसपास के इलाके में कई गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाई गई है. इसके साथ ही बीएनएसएस की धारा 163 को भी प्रभावी किया जाएगा. पटना के जिलाधिकारी के निर्देश पर स्थानीय एसडीओ ने यह आदेश जारी किया है.

जारी आदेश के अनुसार विधानसभा के आसपास धरना प्रदर्शन, घेराव, जुलूस और किसी भी सूरत में लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति नहीं होगी. बताया जा रहा है कि इन गतिविधियों से विधानसभा सत्र में शामिल होने वाले जनप्रतिनिधियों को परेशानी होती है साथ ही लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति भी बिगड़ने की आशंका बनी रहती है. इन्हीं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं.
बताया जा रहा है कि विधानसभा का सत्र करीब 5 दिनों तक चलेगा और इस दौरान करीब दो किलोमीटर के परिधि में पांच या इससे अधिक लोगों के जमावड़े पर भी रोक रहेगी. इस दौरान गोली, बारूद या फिर किसी तरह का विस्फोटक सामान लेकर जाने पर रोक रहेगी. जुलूस, घेराव, धरना या फिर प्रदर्शन पर सदन के आस-पास मनाही रहेगी. साथ ही छुरी, भाला या फिर किसी भी तरह के हथियार को ले जाने की अनुमति नहीं होगी. बिना परमिशन लाउड स्पीकर भी नहीं बजा सकेंगे. जानकारी के अनुसार, पटना-दीघा घाट सड़क और आर ब्लाक गोलंबर के पास बने गेट तक प्रतिबंध रहेगा. इसके साथ ही पटना-दानापुर मुख्य रेल पथ, नया हवाई अड्डा, पटना-अनिसाबाद रेलवे क्रासिंग से बेली रोड समेत आस-पास के इलाके तक रोक रहेगी. इस तरह से विधानसभा के आस-पास के इलाकों में एक सीमा निर्धारित कर दी गई है, जिसके आगे बिना परमिशन एंट्री नहीं ले सकेंगे. इस तरह से देखा जाए तो सुरक्षा को लेकर व्यवस्था टाइट कर दी गई
