बिहार में अपराध पर लगेगी लगाम ! सीएम सम्राट चौधरी ने 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना का किया ऐलान

बिहार में अपराध पर लगेगी लगाम ! सीएम सम्राट चौधरी ने 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना का किया ऐलान

पटना (PATNA):बिहार में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण और लोगों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि राज्य में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना की जाएगी.सरकार का मानना है कि इन फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन से लोगों को तेजी से न्याय मिलेगा और न्यायिक प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी साथ ही अपराध पर भी प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा.

 सीएम समर्थ चौधरी ने 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना का किया ऐलान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और त्वरित न्याय की दिशा में बड़ा कदम.अपराध से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण एवं नियंत्रण के लिए 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की कार्रवाई की जाएगी.

लंबित मामलों का तेजी से निपटारा हो सकेगा

बिहार सरकार का मानना है कि 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना से लंबे समय से लंबित मामलों का तेजी से निपटारा हो सकेगा और लोगों को न्याय मिलने में किसी प्रकार की देरी नहीं होगीलंबित मामलों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन भी संभव हो पाएगा, जिससे लोगों का कानून व्यवस्था और न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत होगा.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस ऐलान के बाद अब बिहार के लाखों पीड़ितों, जो वर्षों से न्याय की उम्मीद में बैठे हैं, उनके बीच यह उम्मीद जगी है कि उन्हें भी जल्द न्याय मिल सकेगा.