बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों की शामत! SDO और इंजीनियर दंपत्ति के 6 ठिकानों को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है. एक बार फिर विशेष निगरानी इकाई ने धनकुबेर अधिकारी दंपत्ति के कई ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी करने पहुंची है

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों की शामत! SDO और इंजीनियर दंपत्ति के 6 ठिकानों को खंगाल रही SVU

पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है. एक बार फिर विशेष निगरानी इकाई ने धनकुबेर अधिकारी दंपत्ति के कई ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी करने पहुंची है. बताया जा रहा है कि अधिकारी दंपत्ति के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है और इसी मामले में छानबीन की जा रही है. विशेष निगरानी इकाई की टीम गोपालगंज सदर अनुमंडलाधिकारी कुमारी प्रेरणा तथा उनके इंजीनियर पति रितेश कुमार के छः ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. इंजीनियर रितेश कुमार पटना में पथ प्रमंडल के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर पदस्थापित हैं.

जानकारी के अनुसार, एसवीयू की टीमें पटना, रोहतास और गोपालगंज स्थित ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही हैं. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिलने के बाद निगरानी इकाई ने यह कार्रवाई शुरू की है. इसके तहत दोनों से जुड़े आवासीय और अन्य ठिकानों पर जांच की जा रही है. छापेमारी के दौरान एसवीयू की टीम संपत्ति से संबंधित दस्तावेज, बैंक खातों के रिकार्ड, वित्तीय लेन-देन के ब्योरे और अन्य महत्वपूर्ण कागजात खंगाल रही है. छापेमारी के दौरान एसवीयू की टीम संपत्ति से संबंधित दस्तावेज, बैंक खातों के रिकार्ड, वित्तीय लेन-देन के ब्योरे और अन्य महत्वपूर्ण कागजात खंगाल रही है.

विशेष निगरानी इकाई यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दंपत्ति की आय के स्रोतों से कितनी संपत्तियां अर्जित की है. तलाशी के दौरान मिलने वाले दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.