Big News : भ्रष्ट सरकारी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के चार ठिकानों पर एक साथ EOU की छापेमारी
बिहार में भ्रष्ट सरकारी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई थमने का नाम नहीं ले रही है. बिहार में इन दिनों निगरानी और ईओयू की टीम लगातार कार्रवाई कर धनकुबेर सरकारी कर्मियों का खुलासा कर रहा है
पटना: बिहार में भ्रष्ट सरकारी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई थमने का नाम नहीं ले रही है. बिहार में इन दिनों निगरानी और ईओयू की टीम लगातार कार्रवाई कर धनकुबेर सरकारी कर्मियों का खुलासा कर रहा है. एक बार फिर ईओयू की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की. ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक इंजीनियर अजीत कुमार दास के चार ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की. ईओयू की टीम ने ग्रामीण कार्यपालक विभाग के कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार दास के पटना, भागलपुर, कटिहार तथा सासाराम स्थित ठिकानो पर छापेमारी की. बताया जा रहा है कि उनके विरुद्ध आय से करीब डेढ़ करोड़ रुपए अधिक की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है.
पटना विजिलेंस के सीनियर एसपी विकास कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यपालक इंजीनियर के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज की गई है. गुरुवार को एक साथ चार टीमों ने उनके चार ठिकानों पर छापेमारी की. टीम ने नवगछिया के तेतरी जीरो माइल के पास स्थित पैतृक आवास पर भी टीम ने छानबीन की. हालांकि यहां कोई दस्तावेज और साक्ष्य नहीं मिला. इसके साथ ही कटिहार स्थित किराए के मकान में भी छापेमारी की. इस दौरान उनका पटना स्थित आवास बंद मिला जिसके बाद वहां मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है.
पटना विजिलेंस के सीनियर एसपी ने बताया कि फिलहाल सभी ठिकानों से अर्जित संपत्ति के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. तलाशी अभियान पूरा होने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी.