जदयू एमएलसी उम्मीदवार नीरज कुमार से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे सीएम सम्राट, डिप्टी सीएम भी साथ थे मौजूद

जदयू के एमएलसी उम्मीदवार नीरज कुमार चुनाव प्रचार के बीच अचानक बीमार हो गए. हार्ट संबंधी समस्या के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनसे मुलाकात करने सीएम सम्राट और डिप्टी सीएम विजय चौधरी पहुंचे

जदयू एमएलसी उम्मीदवार नीरज कुमार से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे सीएम सम्राट, डिप्टी सीएम भी साथ थे मौजूद

पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक सीट से एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार की सोमवार देर रात तबियत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. अस्पताल में भर्ती नीरज कुमार से मुलाकात करने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे. उनके साथ उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने अस्पताल में नीरज कुमार से मुलाकात कर उनकी तबियत की जानकारी ली साथ ही इलाज के बारे में भी जाना.

बता दें कि जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार को हार्ट संबंधित परेशानी के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका इलाज मेदांता के आईसीयू में जारी है. वह विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक सीट से एनडीए की तरफ से जदयू के उम्मीदवार हैं. चुनावी सरगर्मी के बीच उनकी तबीयत खराब होने की खबर सामने आयी है. इस चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हैं.

बता दें कि चुनाव में नीरज कुमार को अपनी ही पार्टी के विधायक अनंत सिंह की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. अनंत सिंह जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और उनके पक्ष में वोट मांग रहे हैं. अब 23 अक्टूबर को मतदान है जिसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मतदाता अपना प्रतिनिधि किसे चुनते हैं.