CM सम्राट चौधरी आज दिल्ली में करेंगे बड़ी बैठक, केंद्र वित्त मंत्री से विशेष सहायता की रख सकते हैं मांग

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे.बैठक में बिहार के विकास कार्यों, विशेष आर्थिक सहायता और भारत-नेपाल डैम परियोजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है.

CM सम्राट चौधरी आज दिल्ली में करेंगे बड़ी बैठक, केंद्र वित्त मंत्री से विशेष सहायता की रख सकते हैं मांग

पटना(PATNA):बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं. जहां शुक्रवार को मुख्यमंत्री केंद्रीय वित्त मंत्री समेत केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों के साथ मुलाकात और बैठक करेंगे. इन बैठकों में बिहार के विकास, विभिन्न योजनाओं के लिए मिलने वाली केंद्रीय सहायता और बड़ी परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.मुख्यमंत्री की केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ होने वाली बैठक को खास माना जा रहा है. इस दौरान बिहार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं और परियोजनाओं के लिए केंद्र से अतिरिक्त आर्थिक सहायता की मांग रखी जा सकती है.

विशेष सहायता को लेकर केंद्र को पत्र भी सौंपे जाने की संभावना

 बिहार सरकार की ओर से विशेष सहायता को लेकर केंद्र को पत्र भी सौंपे जाने की संभावना है.इसके अलावा भारत-नेपाल से जुड़ी डैम और जल संसाधन परियोजनाओं को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है. इन परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों, केंद्र और राज्य के बीच समन्वय तथा आवश्यक सहयोग को लेकर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा.

कई वरिष्ठ अधिकारी भी दिल्ली में रहेंगे मौजूद

मुख्यमंत्री के साथ बिहार सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी दिल्ली में मौजूद रहेंगे. अधिकारियों की मौजूदगी में राज्य की विकास परियोजनाओं की स्थिति, वित्तीय जरूरतों और केंद्र से अपेक्षित सहयोग से जुड़े विषयों को विस्तार से रखा जा सकता है.दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं. माना जा रहा है कि इन मुलाकातों में बिहार के विकास से जुड़े मुद्दों के साथ राजनीतिक और संगठनात्मक विषयों पर भी बातचीत हो सकती है.

 बैठकों पर बिहार की नजर रहेगी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार शाम पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे. शुक्रवार को होने वाली इन अहम बैठकों पर बिहार की नजर रहेगी, क्योंकि केंद्र से मिलने वाली अतिरिक्त सहायता और बड़ी परियोजनाओं के लिए आर्थिक सहयोग से जुड़े फैसले राज्य के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.