बिहार: डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर CM सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि, BJP प्रदेश अध्यक्ष से की लंबी बातचीत
महान स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी नेता दिवंगत डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार सरकार की ओर से आज यानी सोमवार को राजकीय समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिवंगत डॉ. राम मनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री श्रवण कुमार समेत कई मंत्री और अन्य गणमान्य नेता मौजूद रहे.
पटना (PATNA): महान स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी नेता दिवंगत डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार सरकार की ओर से आज यानी सोमवार को राजकीय समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिवंगत डॉ. राम मनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री श्रवण कुमार समेत कई मंत्री और अन्य गणमान्य नेता मौजूद रहे.
राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित मंत्रियों और नेताओं ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि दी. डॉ. लोहिया भारतीय राजनीति के प्रमुख समाजवादी नेताओं में गिने जाते हैं. उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के साथ-साथ सामाजिक असमानता, जातिगत भेदभाव और आर्थिक विषमता जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था. उनके विचारों का भारतीय राजनीति और समाजवादी आंदोलन पर व्यापक प्रभाव रहा है. पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम उनके योगदान को स्मरण करने का अवसर बना. समारोह में राज्य के कई प्रमुख राजनीतिक चेहरों की मौजूदगी रही.
राजकीय समारोह संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. समारोह के बाद दोनों नेताओं की इस मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय पैदा किया. हालांकि, दोनों के बीच किन मुद्दों पर बातचीत हुई, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. बातचीत के विषय में किसी तरह की पुष्टि नहीं होने के कारण इसके राजनीतिक मायने स्पष्ट नहीं हैं. फिलहाल राजकीय समारोह में श्रद्धांजलि और उसके बाद हुई इस बातचीत को लेकर राजनीतिक हलकों में नजर बनी हुई है.