अब 11 नवंबर को नहीं इस दिन होगी STET की परीक्षा,पढ़ें कारण और नई तारीख
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता की तारीख अब बदल गई है. बीएसईबी ने परीक्षा की नई तारीख की भी घोषणा कर दी है
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता की तारीख अब बदल गई है. बीएसईबी ने परीक्षा की नई तारीख की भी घोषणा कर दी है
पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता की तारीख अब बदल गई है. बीएसईबी ने परीक्षा की नई तारीख की भी घोषणा कर दी है साथ ही अभ्यर्थियों को रिवाइज्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से संबंधित निर्देश और गाइडलाइंस भी जारी कर दी है. 11 नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा अब 22 नवंबर को आयोजित की जाएगी. परीक्षा समिति ने तारीख में बदलाव का कारण चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज को लेकर घोषित अवकाश बताया है.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रिवाइज्ड एडमिट कार्ड जारी करने और डाउनलोड करने की तारीख भी बता दी है. अभ्यर्थी 12 नवंबर से वेबसाइट http://stetregistration.cbrt.co.in/ से डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षा समिति ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए रिवाइज्ड एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य होगा. अभ्यर्थी रिवाइज्ड एडमिट कार्ड परीक्षा समिति के वेबसाइट पर लॉगिन कर डाउनलोड कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को समिति ने सलाह दी है कि वे अपना नाम, रोल नंबर इत्यादि की जांच कर लें और फिर प्रिंट करें. साथ ही परीक्षा से जुड़े अन्य अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
बता दें कि शिक्षक पात्रता परीक्षा शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए आयोजित की जाती है. इसके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति हर वर्ष आयोजित करती है. यह परीक्षा 11 नवंबर को आयोजित होने वाली थी जिसे अब चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज के अवकाश की वजह से 22 नवंबर को आयोजित की जाएगी.