BPSC Exam Calendar 2026: TRE-4 से 72वीं संयुक्त परीक्षा तक का शेड्यूल जारी, जानें कब होगी परीक्षा
बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है
बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है
पटना: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है. बिहार लोक सेवा आयोग ने TRE 4 परीक्षा से लेकर 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा समेत अन्य परीक्षाओं का केलेंडर जारी कर दिया है. कैलेंडर में कई परीक्षाओं की तारीख जारी की गई है जिससे बीपीएससी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को सहूलियत हो. कैलेंडर जारी करते हुए आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी तारीखें संभावित हैं और आवश्यकतानुसार इसमें बदलाव भी किया का सकता है.
BPSC के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार 72वीं संयुक्त परीक्षा के तहत 1189 पदों पर नियुक्ति होगी जो कि आगामी 17 जनवरी को संभावित है. इसके साथ ही 33वीं न्यायिक सेवा परीक्षा के तहत 173 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इस परीक्षा की तारीख अभी जारी नहीं की गई है. इसके साथ ही आयोग ने प्रोजेक्ट मैनेजर तथा ऑडिटर नियुक्ति परीक्षा को भी कैलेंडर में स्थान दिया है. परीक्षा कैलेंडर में आयोग ने कई परीक्षाओं के रिजल्ट और इंटरव्यू का भी जिक्र किया है.
BPSC परीक्षा कैलेंडर में 71वीं और 72वीं संयुक्त परीक्षा की भी चर्चा की गई है. इसके तहत 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है जबकि मुख्य परीक्षा 25 से 28 दिसंबर के बीच प्रस्तावित है वहीं 72वीं संयुक्त परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है.