BREAKING:पटना की बाजार समिति मंडी में ताबड़तोड़ फायरिंग, फल विक्रेता को मारी गोली

पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित बाजार समिति मंडी में अपराधियों ने एक फल विक्रेता को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई.पुलिस ने मौके से दो खोखे बरामद किए हैं, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

BREAKING:पटना की बाजार समिति मंडी में ताबड़तोड़ फायरिंग, फल विक्रेता को मारी गोली

पटना(PATNA):बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पटना सिटी के बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित बाजार समिति मंडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपराधियों ने एक फल विक्रेता को गोली मार दी.घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और व्यापारी भयभीत है.जानकारी के अनुसार, बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित बाजार समिति मंडी में अपराधियों ने एक फल विक्रेता को गोली मार दी. गोली लगने के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

जल्दी मामले का खुलासा कर लेगी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस, पटना सिटी के पूर्वी एसपी शैलजा और एएसपी राज किशोर सिंह मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का जायजा लिया.पुलिस ने मौके से दो खोखे बरामद किए हैं और एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया है.पूर्वी एसपी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.पुलिस की ओर से जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का दावा भी किया गया है.

सीसीटीवी खंगालने में जुटी है पुलिस

फिलहाल पटना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है. घटना स्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि अपराधियों की पहचान हो सके और मामले से जुड़ा कोई अहम सुराग हाथ लग सके. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.