बड़ी खबर : बिहार के सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पटना के 4 स्कूल भी निशाने पर, पुलिस अलर्ट

पटना में बिहार के सीएम ऑफिस और दानापुर के चार स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. एहतियात के तौर पर स्कूल खाली करा दिए गए हैं, बच्चों की छुट्टी कर दी गई है और पुलिस, बम स्क्वॉड व डॉग स्क्वॉड की टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटी है.साइबर एक्सपर्ट्स धमकी भरे ईमेल के स्रोत की जांच कर रहे है.

बड़ी खबर : बिहार के सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पटना के 4 स्कूल भी निशाने पर, पुलिस अलर्ट

पटना(PATNA):बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पटना स्थिर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, वहीं इसके साथ पटना के दानापुर स्थित चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. यह धमकी ईमेल के माध्यम से आई है. जिसके बाद हंगामा मच गया है. वही धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो चुका है और सभी बच्चों को और शिक्षकों को स्कूल से बाहर सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है.वही सर्च ऑपरेशन चल रहा है.

 पटना के 4 स्कूल भी निशाने पर, पुलिस अलर्ट

आपको बता दें कि इन स्कूलों में दानापुर कैंट स्थित आर्मी स्कूल के साथ रेडियंट स्कूल चांदमारी रोड दानापुर स्थित डीपीएस सीनियर और जूनियर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है.जानकरी के मुताबिक धमकी में ईमेल को खालिस्तान आतंकवाद संगठन से जुड़ा हुआ बताया गया है. जिसमे स्कूल को निशाना बनाने की बात कहीं गई है.हालांकी ईमेल में जो दावा किया गया है उसका स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

पुलिस प्रशासन अलर्ट 

फिलहाल पुलिस ईमेल के स्रोत, यानी यह धमकी भरा ईमेल किसने भेजा है, इसकी पहचान में जुटी हुई है.साइबर एक्सपर्ट्स भी ईमेल की तकनीकी जांच कर रहे हैं, ताकि भेजने वाले तक पहुंचा जा सके.एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों को खाली करा दिया गया है, जहां बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. इसके साथ ही बच्चों की छुट्टी कर दी गई है. बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ले रही है.पुलिस ने पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी तेज कर दी है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी न हो.