भाजपा का बड़ा दांव! देवेश कुमार देंगे इस्तीफा, दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री,पढ़िए पूरी खबर

भाजपा का बड़ा दांव! देवेश कुमार देंगे इस्तीफा, दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री,पढ़िए पूरी खबर

पटना (PATNA): बिहार की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा राजनीतिक फैसला लिया है. पार्टी ने मंत्री दीपक प्रकाश को मंत्री पद पर बनाए रखने के लिए नई रणनीति तैयार की है. इसके तहत भाजपा विधान परिषद सदस्य देवेश कुमार अपने पद से इस्तीफा देंगे. उनके इस्तीफे से खाली होने वाली विधान परिषद की सीट पर दीपक प्रकाश को उम्मीदवार बनाए जाने की तैयारी की जा रही है.

इसके बाद वह मंत्री पद पर बने रहेंगे

सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेतृत्व ने यह फैसला संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने के उद्देश्य से लिया है. देवेश कुमार के इस्तीफे के बाद विधान परिषद की सीट खाली होगी और उसी सीट से दीपक प्रकाश को विधान परिषद का सदस्य बनाया जाएगा. इसके बाद वह मंत्री पद पर बने रहेंगे

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा का यह कदम सरकार में स्थिरता बनाए रखने और अपने वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की रणनीति का हिस्सा है. पार्टी इस फैसले के जरिए यह संदेश भी देना चाहती है कि सरकार और संगठन दोनों के बीच संतुलन बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है.

इस्तीफे की आधिकारिक घोषणा नहीं

हालांकि, अभी तक देवेश कुमार के इस्तीफे की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. वहीं भाजपा की ओर से भी इस पूरे घटनाक्रम पर औपचारिक बयान का इंतजार है.लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

मंत्री पद पर बने रहने का रास्ता साफ

यदि तय योजना के अनुसार देवेश कुमार इस्तीफा देते हैं तो विधान परिषद की रिक्त सीट पर दीपक प्रकाश का निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है. इसके बाद उनके मंत्री पद पर बने रहने का रास्ता पूरी तरह साफ हो जाएगा.

पूरे घटनाक्रम पर सभी की नजरें टिकी

भाजपा के इस कदम को बिहार की राजनीति में एक बड़े राजनीतिक प्रबंधन के तौर पर देखा जा रहा है. आने वाले दिनों में इस पूरे घटनाक्रम पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी इस फैसले की आधिकारिक घोषणा कब करती है और आगे की प्रक्रिया कितनी तेजी से पूरी होती है.