बिहार के नवनिर्वाचित 8 एमएलसी का 18 को होगा शपथ ग्रहण, तैयारियां तेज

बिहार विधान परिषद के 8 सदस्यों की सदस्यता 16 नवंबर को समाप्त हो गई. इसके साथ ही अब नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथग्रहण की तैयारी शुरू हो गई.

बिहार के नवनिर्वाचित 8 एमएलसी का 18 को होगा शपथ ग्रहण, तैयारियां तेज

पटना: बिहार विधान परिषद के 8 सदस्यों की सदस्यता 16 नवंबर को समाप्त हो गई. इसके साथ ही अब नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथग्रहण की तैयारी शुरू हो गई. एक जानकारी के अनुसार, नए सदस्यों को 18 नवंबर को शपथ दिलाई जा सकती है. इसके लिए पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी सभी 8 सदस्यों के निर्वाचन की अधिसूचना जारी करेंगे, फिर राज्यपाल विधान परिषद के सभापति को शपथ ग्रहण की तारीख तय करने के लिए अधिकृत करेंगे.

बता दें कि विधान परिषद की 8 सीटों पर हाल ही चुनाव हुआ था जिसमें भाजपा, राजद और दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी जबकि जदयू और जन सुराज से एक एक उम्मीदवार ने जीत हासिल की. विधान परिषद चुनाव चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन सीट पर हुआ था. चुनाव में नवनिर्वाचित सभी सदस्यों का 18 नवंबर को शपथ ग्रहण कराया जाएगा.