बिहार को आज मिलेगी 34 हजार करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पीएम मोदी करेंगे नीतीश सेतु का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे राज्य को करीब 34 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरे होने के मौके पर वैशाली जिले के जफरपट्टी में एक बड़े समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

बिहार को आज मिलेगी 34 हजार करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, पीएम मोदी करेंगे नीतीश सेतु का उद्घाटन

पटना(PATNA): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे राज्य को करीब 34 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरे होने के मौके पर वैशाली जिले के जफरपट्टी में एक बड़े समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

नीतीश सेतु का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री के इस दौरे का सबसे अहम कार्यक्रम बहुप्रतीक्षित नीतीश सेतु का उद्घाटन है. इसके शुरू होने से बिहार में आवागमन की सुविधा बेहतर होने और आसपास के इलाकों को कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है. कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री राघोपुर पहुंचकर सेतु का निरीक्षण भी करेंगे. इसके अलावा वे बिहार में बस सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

विकास परियोजनाओं पर रहेगा जोर

करीब 34 हजार करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं में सड़क, परिवहन, आधारभूत संरचना और औद्योगिक विकास से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं. इन योजनाओं के पूरा होने से राज्य में आवागमन आसान होने के साथ कारोबार और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है. सरकार का मानना है कि बेहतर कनेक्टिविटी से बिहार के विकास को नई गति मिलेगी.

दोपहर एक बजे पटना पहुंचेंगे पीएम

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब एक बजे पटना पहुंचेंगे. यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए वैशाली के कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे. समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी समेत बिहार से जुड़े केंद्रीय मंत्री और एनडीए के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.

प्रधानमंत्री का यह दौरा विकास के साथ राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है. एनडीए सरकार के एक साल पूरे होने पर इतने बड़े निवेश की परियोजनाओं की शुरुआत को बिहार के विकास एजेंडे से जोड़कर देखा जा रहा है.