Bihar Politics:जदयू में छिड़े घमासान में अब प्रशांत किशोर की एंट्री से कैसे लड़ाई हो गई है रोचक? क्या होगा रिजल्ट
बिहार विधान परिषद चुनाव में जदयू पार्टी के सियासी घमासान में अब प्रशांत किशोर की एंट्री हो गई है. प्रशांत किशोर ने सीधे -सीधे नीतीश कुमार ने नाम पर नीरज कुमार को चुनौती दे डाली है.
Tnp desk : बिहार विधान परिषद चुनाव में जदयू पार्टी के सियासी घमासान में अब प्रशांत किशोर की एंट्री हो गई है. प्रशांत किशोर ने सीधे -सीधे नीतीश कुमार ने नाम पर नीरज कुमार को चुनौती दे डाली है. प्रशांत किशोर ने कह दिया है कि जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर वोट मांग रहे हैं, लेकिन अगर नीतीश कुमार कैमरे के सामने आकर यह कह दें कि सभी लोग नीरज कुमार को वोट करें तो , वह पटना स्नातक सीट से अपने उम्मीदवार को वापस कर लेंगें। दरअसल, पटना स्नातक सीट को लेकर जबरदस्त सियासी घमासान छिड़ा हुआ है.
अनंत सिंह -नीरज कुमार के बीच चिड़ा है घमासान
उल्लेखनीय है कि मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार के बीच घमासान चल रहा हैं. अनंत सिंह, जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह का खुलकर समर्थन कर रहे हैं. प्रशांत किशोर ने कहा है कि नीतीश कुमार के नाम पर लगातार नीरज कुमार वोट मांग रहे हैं. उन्होंने चुनौती दी कि नीरज कुमार ,नीतीश कुमार से एक लाइन अपने समर्थन में बयान दिलवा दें, तो जनसुराज अपना उम्मीदवार वापस ले लेगा। साथ में जोड़ा कि बांकीपुर चुनाव की तरह एआई वीडियो नहीं होना चाहिए। नीतीश कुमार खुद कैमरे के सामने आकर नीरज कुमार के लिए वोट की अपील करेंगे, तो अनुज कुमार का नामांकन वापस करवा लिया जाएगा।
जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार को हारने की लड़ाई हो रही है
प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार को कोई समर्थन नहीं कर रहा है. सभी लोग उन्हें हरवाने में लगे हुए है. प्रशांत किशोर ने कहा कि यह नीरज कुमार को हराने की लड़ाई है. लोगों ने तो अनुज सिंह को चुन लिया है, उनकी जीत तय है. दरअसल, दोनों के बीच विवाद की पंचायती कराने का जिम्मा केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को दिया गया था. ललन सिंह ने अनंत सिंह से बातचीत भी की, लेकिन वह विवाद सुलझाने में पूरी तरह से सफल नहीं रहे. सिर्फ उन्हें इतनी ही सफलता मिली कि अब अनंत सिंह को कुरेदने के बाद भी वह नीरज कुमार के खिलाफ बयानबाजी नहीं करेंगें। वोट तो वह अनुज सिंह के पक्ष में ही माँगेंगें।
आठ सीटों के लिए 164 ने दाखिल किया है नॉमिनेशन
बता दें कि बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को खत्म हो गई है. 8 सीटों के लिए कुल 164 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है. इनमें से चार ग्रेजुएट सीटों पर 98 उम्मीदवार हैं, जबकि चार टीचर सीटों पर 66 प्रत्याशी नॉमिनेशन किए हैं. दरभंगा स्नातक सीट पर सबसे अधिक 40 उम्मीदवारो ने परचा भरा है.