ठंड में भी बिहार की सियासत में गर्माहट : अब "छोटे सरकार" Vs बड़े सरकार के नारों ने बढ़ाई राजनीतिक तपिश 

बिहार का सियासी पारा इस ठंड के मौसम में भी गर्माहट पैदा कर रहा हैं. एक ही जाति के और एक ही इलाके के दो नेताओं के बीच की टकराहट थमने का नाम नहीं ले रही है.

ठंड में भी बिहार की सियासत में गर्माहट : अब "छोटे सरकार" Vs बड़े सरकार के नारों ने बढ़ाई राजनीतिक तपिश

टीएनपी डेस्क:  बिहार का सियासी पारा इस ठंड के मौसम में भी गर्माहट पैदा कर रहा हैं.  एक ही जाति के और एक ही इलाके के दो नेताओं के बीच की टकराहट थमने का नाम नहीं ले रही है.  "छोटे सरकार" बनाम  "बड़े सरकार" की लड़ाई अब छिड़ गई है.  एक नेता पटना स्नातक से तीसरी बार एमएलसी  का चुनाव जीते हैं ,तो दूसरे मोकामा से विधायक हैं.  दरअसल, बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह  को "छोटे सरकार" के नाम से लोग जानते हैं.  एमएलसी चुनाव के समय दोनों नेताओं में भरी  तल्खी आई थी.  हालांकि यह तल्खी पुरानी है, लेकिन एमएलसी चुनाव के समय यह नया रूप ले लिया था.  

एक दूसरे को चुनौती दे रहे थे दोनों नेता 

अनंत सिंह, नीरज कुमार को चुनौती दे रहे थे तो नीरज कुमार अनंत  सिंह को ललकार  रहे थे.  दरअसल, अनंत सिंह को "छोटे सरकार" की उपाधि उनके समर्थकों ने दी थी.  अब नीरज कुमार के समर्थक उन्हें "बड़े सरकार" कह कर नारा लगा रहे हैं.  अनंत सिंह को जदयू पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.  वह कह रहे हैं कि इसे उनकी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जनता मालिक है.  जानकारी के अनुसार बाढ़ और पंडारक के समर्थकों ने नीरज कुमार के स्वागत में "बड़े सरकार" के नारे लगाए हैं.  समर्थकों ने नीरज कुमार को चांदी का मुकुट भी पहनकर स्वागत किया है.  उनके समर्थक "बड़े सरकार" के नारे लगा रहे थे.  नीरज कुमार पंडारक एक मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे. 

नीरज कुमार जीत से समर्थक हैं उत्साहित

 इस दौरान समर्थकों ने उनका स्वागत किया।  नीरज कुमार जब बाहर आए, तो उन्हें फूल मालाओं से समर्थनों ने लाद   दिया और चांदी का मुकुट पहनाकर  अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्या मामले में 4 दिसंबर तक आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है.  आनंद सिंह कह  रहे हैं कि  बेटी की शादी के बाद वह 4 दिसंबर को आत्मसमर्पण कर देंगें।  बता दें कि  अनंत सिंह को चुनाव के समय दुलारचंद यादव हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था.  यह  गिरफ्तारी पिछले साल नवंबर महीने में हुई थी.  पटना उच्च न्यायालय ने मार्च महीने में उन्हें जमानत दे दी थी.  इसके बाद जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट याचिका पहुंची, तो सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया।  सुप्रीम कोर्ट ने चार महीने बाद अगली सुनवाई के लिए मामले को सूचीबद्ध किया है. 

अनंत सिंह और उनकी पत्नी को जदयू से कर दिया गया है निष्काषित 

 यहां यह भी बताना जरूरी है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में मोकामा के विधायक अनंत   सिंह और उनकी पत्नी पूर्व विधायक नीलम देवी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था.  अनंत   सिंह बिहार विधान परिषद चुनाव में जनसुरज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह के लिए प्रचार किया था.  हालांकि इस चुनाव में नीरज कुमार जीत गए और जनसुराज  के प्रत्याशी हार गए.  अनंत  सिंह फिलहाल बेटी की शादी की तैयारी को लेकर भी चर्चा में हैं.  अनंत सिंह को पार्टी से निकाले  जाने के बाद पार्टी ने उनकी विधायकी   खत्म करने के अनुशंसा भी विधानसभा अध्यक्ष से की है.