30 नवंबर से शुरू होगा बिहार विधान मंडल का शीतकालीन सत्र, 5 दिनों का शेड्यूल जारी
बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. सत्र 5 दिनों तक सत्र चलेगा और इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026 - 27 का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेगी
बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. सत्र 5 दिनों तक सत्र चलेगा और इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026 - 27 का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेगी
पटना: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. सत्र 5 दिनों तक सत्र चलेगा और इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026 - 27 का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेगी, जबकि बजट पर चर्चा मतदान से लेकर सरकारी विधेयकों और विधायकों के संकल्प समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन में कार्यवाही होगी. इसे लेकर विधानसभा की कार्यवाही का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. वहीं दूसरी तरफ उम्मीद है कि विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करेगी.
विधान मंडल की जारी शेड्यूल के अनुसार सत्र की शुरुआत 30 नवंबर 11 बजे से शुरू होगा जो कि 4 दिसंबर तक चलेगा. पहले दिन नए सदस्यों का शपथग्रहण कराया जाएगा फिर सरकार की तरफ से अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखा जाएगा. कार्यवाही के अंत में दिवंगत सदस्यों के लिए शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा. वहीं दूसरे और तीसरे दिन राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य किए जाएंगे जबकि 3 दिसंबर को वित्तीय वर्ष 2026-27 के दूसरे अनुपूरक व्यय विवरणी पर वाद विवाद, मतदान और विनियोग विधेयक लिये जाएंगे. 4 दिसंबर को गैर सरकारी सदस्यों के कार्य या गैर सरकारी संकल्प लिए जाएंगे.