पटना में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प

देश के अलग अलग हिस्सों में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर धरना प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है. ऐसे में पटना में भी इसको लेकर वाम दल के लोग प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. प्रदर्शन के बीच झड़प की खबर भी सामने आई है.

पटना में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प

पटना (PATNA): देश के अलग अलग हिस्सों में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर धरना प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है. एक तरफ दिल्ली में जहां जंतर-मंतर में प्रदर्शनकारियों को हटाने पर विरोध हो रहा है वहीं दूसरी तरफ बिहार की राजधानी पटना में भी इसका असर देखने को मिल रहा . अभी हाल ही के दिनों में जिला प्रशासन ने गर्दनीबाग को ही प्रदर्शन स्थल के लिए नियमित किया. ऐसे में पटना में हो रहे प्रदर्शन को लेकर एक और खबर सामने आई है जहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच में झड़प की खबर सामने आई है.  अलग अलग पार्टी के नेता अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे है. ऐसे में वाम दल भी प्रदर्शन करते हुए नजर आए.

दरअसल, पटना में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर वाम दलों से जुड़े विभिन्न छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग के घेराव का कार्यक्रम रखा गया था. इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए और आर ब्लॉक के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई.

प्रदर्शन के दौरान छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया और आगे बढ़ने की कोशिश की. हालांकि, मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई.

ऐसे में प्रदर्शन को देखते हुए आर ब्लॉक इलाके में पुलिस बल सतर्क रहा. प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों को निर्धारित सीमा के भीतर रोकने की कोशिश की गई. वहीं, वाम छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया. ऐसे में अब देखना होगा की यह प्रदर्शन कितना उग्र होता है और जिला प्रशासन इसको लेकर क्या करती है.