पहली बार बेगुसराय पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दी करोड़ो की की सौगात

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली बार बेगूसराय दौरे के दौरान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के नए भवन और बीपी हाई स्कूल की आधुनिक स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया. उन्होंने छात्रों-शिक्षकों से संवाद कर सरकारी स्कूलों में आधुनिक शिक्षा सुविधाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में कई विकास योजनाओं की सौगात दी.

पहली बार बेगुसराय पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दी करोड़ो की की सौगात

बेगूसराय (BEGUSARAI): बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज बेगूसराय दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के नए भवन का उद्घाटन किया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने शहर के बीपी हाई स्कूल में तैयार की गई आधुनिक स्मार्ट क्लास का उद्घाटन कर छात्रों और शिक्षकों से बातचीत की.मुख्यमंत्री की इस पहल से सरकारी विद्यालयों में आधुनिक शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.बेगूसराय पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सबसे पहले सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के नए भवन का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने बीपी हाई स्कूल पहुंचकर स्मार्ट क्लास और आधुनिक शिक्षण व्यवस्था का निरीक्षण किया.मुख्यमंत्री ने विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण किया और छात्रों से पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं तथा सुविधाओं को लेकर बातचीत की.

आगमन को लेकर छात्रों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह

 मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर छात्रों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला.छात्रों का कहना था कि स्मार्ट क्लास शुरू होने से अब उन्हें आधुनिक तकनीक के माध्यम से बेहतर शिक्षा मिलेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी.

सरकारी स्कूलों में भी निजी स्कूलों जैसी, बल्कि उससे बेहतर सुविधाएं उपलब्ध

उनका मानना है कि अब सरकारी स्कूलों में भी निजी स्कूलों जैसी, बल्कि उससे बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही है.शिक्षकों ने भी मुख्यमंत्री की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि स्मार्ट क्लास शुरू होने से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.विज्ञान, इंजीनियरिंग, मेडिकल, सिविल सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों की तैयारी अब आधुनिक संसाधनों के साथ विद्यालय में ही संभव होगी.उनका कहना है कि यह पहल सरकारी शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने वाली साबित होगी.