बड़ी खबर : प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड में तीन गिरफ्तार, छह मरीजों की मौत के बाद बड़ा एक्शन

बड़ी खबर : प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड में तीन गिरफ्तार, छह मरीजों की मौत के बाद बड़ा एक्शन

मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR):प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में लगी आग के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. सिटी एसपी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मामले में कल ही प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.गिरफ्तार किए गए लोगों में अस्पताल का मेंटेनेंस हेड, प्रशासक और आईसीयू में तैनात चिकित्सक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार मामले की जांच तेजी से जारी है.

पढ़े सिटी एसपी ने क्या कहा

सिटी एसपी ने आगे कहा कि अस्पताल के निर्माण कार्य और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.यदि जांच में अस्पताल के मालिकों की संलिप्तता या लापरवाही साबित होती है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की जाएगी.

अब तक 6 मरीज की जा चुकी है जान

आपको बताएं कि गुरुवार सुबह अस्पताल के आईसीयू में आग लगने की घटना में छह मरीजों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य मरीजों को गंभीर हालत में दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.