पटना(PATNA):पटना के चर्चित शिक्षक खान सर उर्फ फैजल खान को कोर्ट की ओर से बड़ी राहत मिली है.जहां खान ग्लोबल इंस्टीट्यूट में हुई फायरिंग के मामले में कोर्ट ने खान सर सहित उनकी पूरी टीम को जमानत दे दी है. आपको बता दें कि जिला जज रूपेश देव ने यह बड़ा फैसला सुनाया है, जिसमें खान सर को बड़ी राहत मिली है. इस मामले में फैजल खान उर्फ खान सर और दोनों बॉडीगार्ड्स को बेल मिल चुकी है.
बॉडीगार्ड्स को भी मिली बेल
आपको बता दें कि पटना के खान ग्लोबल इंस्टीट्यूट में 2 जून को हुई फायरिंग के मामले में खान सर को अग्रिम जमानत मिल चुकी है.वही पहले से जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी राहत मिली है, जो कई दिनों से बेल का इंतजार कर रहे थे. आपको बता दें कि खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर पिछले कई बार सुनवाई हो चुकी थी,लेकिन फैसला नहीं आया था.जहां सभी की नजर इस पर टिकी हुई थी.ये अब मामला पूरी तरह से साफ हो चुका है कि आप खान सर जेल नहीं जाएंगे.
कोर्ट के फैसले पर थी सभी की नजर
आपको बता दें कि कोर्ट की ओर से बार-बार अग्रिम जमानत की सुनवाई टाली जा रही थी. केस डायरी के साथ कई ऐसे दस्तावेज थे, जिनकी मांग कोर्ट की ओर से की गई थी. कोर्ट की ओर से गहन जांच-पड़ताल करने के बाद अब इस बहुचर्चित मामले में खान सर को राहत मिल गई है. आपको बता दें कि खान ग्लोबल इंस्टीट्यूट में फायरिंग का मामला काफी चर्चा में था. वहीं, उससे भी ज्यादा चर्चा खान सर की अग्रिम जमानत को लेकर थी कि आखिर उन्हें कोर्ट से राहत मिलेगी या नहीं.अब इस पर पूरी तरह से स्थिति साफ हो चुकी है. खान सर को अब जेल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

