बड़ी खबर: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर भारी हंगामा! फॉर्म-16 को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल

पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर भारी हंगामा का मामला सामने आया है जहां विपक्ष के कार्यकर्ताओं नेताओं का हंगामा गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा हुआ है किसी तरीके से पुलिस हालात पर काबू करने का प्रयास कर रही है.

पटना (PATNA): पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर भारी हंगामा का मामला सामने आया है जहां विपक्ष के कार्यकर्ताओं नेताओं का हंगामा गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा हुआ है किसी तरीके से पुलिस हालात पर काबू करने का प्रयास कर रही है. जानकारी के अनुसार, विवाद उस समय शुरू हुआ, जब एक पदाधिकारी कुछ दस्तावेज लेकर काउंटिंग सेंटर के अंदर प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे. विपक्षी कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों के समर्थकों ने उन कागजात को लेकर सवाल उठाए. उनका आरोप था कि पदाधिकारी के पास फॉर्म-16 जैसे दस्तावेज मौजूद थे, जिन्हें लेकर वे अंदर जा रहे थे. प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि ऐसे फॉर्म निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतपेटियों के साथ आते हैं, तो फिर बाहर से इन दस्तावेजों को अंदर ले जाने की जरूरत क्यों पड़ी? इसी सवाल को लेकर विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया.

विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि काउंटिंग सेंटर के अंदर कुछ फॉर्म बदलने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, इन आरोपों की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हंगामे के बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया. पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है और विवादित दस्तावेजों को लेकर उठाए गए सवालों की पड़ताल की जा रही है.

फिलहाल, काउंटिंग सेंटर के बाहर हुए इस हंगामे के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है. विपक्षी दलों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि संबंधित पदाधिकारी के पास मौजूद दस्तावेज क्या थे और उन्हें अंदर ले जाने के पीछे क्या वजह थी. अधिकारियों की ओर से इस मामले में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. फिलहाल पूरे मामले में जांच पड़ताल में पुलिस जुटी है विपक्ष के नेताओं का आरोप है कि कुछ फॉर्म को बदला जा रहा है उसी को लेकर के यह पूरा हंगामा हो गया. ऐसे में अब देखना होगा की इस मामले को लेकर आगे क्या कार्रवाई करती है. इस घटनाक्रम ने अब राजनीतिक मोड ले चुका है.