बड़ी खबर: सिलेंडर ब्लास्ट से मकान में लगी भीषण आग, कई लोग झुलसे, 8-10 दमकल गाड़ियों से शुरू हुआ रेस्क्यू

फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के ईसापुर नहर पर बुधवार को एक मकान में खाना बनाने वाले सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई. हादसे में कई लोगों के बुरी तरह झुलसने की सूचना है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे में कितने लोग झुलसे हैं और उनकी स्थिति कैसी है.

बड़ी खबर: सिलेंडर ब्लास्ट से मकान में लगी भीषण आग, कई लोग झुलसे, 8-10 दमकल गाड़ियों से शुरू हुआ रेस्क्यू

पटना (PATNA): फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के ईसापुर नहर पर बुधवार को एक मकान में खाना बनाने वाले सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई. हादसे में कई लोगों के बुरी तरह झुलसने की सूचना है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे में कितने लोग झुलसे हैं और उनकी स्थिति कैसी है.

बताया जाता है कि ईसापुर नहर पर इस्लामिया हाई स्कूल के ठीक सामने मो. शहाब के मकान में परिवार के लोगों के अलावा कई किरायेदार भी रहते हैं. मकान के ऊपरी तल पर अचानक खाना बनाने वाले सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. घनी आबादी वाले इलाके में आग लगने और सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. आग पर काबू पाने और मकान में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए 8 से 10 बड़ी दमकल गाड़ियां लगाई गई हैं. अग्निशमन कर्मियों के साथ स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. झुलसे लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजे जाने की सूचना है.

फिलहाल आग बुझाने का काम तेजी से जारी है. आग पूरी तरह बुझने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हादसे में कितने लोग झुलसे हैं, कितने लोग मकान में फंसे थे और घायलों की स्थिति कितनी गंभीर है. सिलेंडर में ब्लास्ट किस कारण हुआ, इसकी भी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा है और पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है.