BIG BREAKING: पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का दिल्ली में निधन हो गया. शुक्रवार को दिल्ली स्तिथ आवास पर अंतिम सांस ली है.आरके सिंह के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है. कई बड़े नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है.

BIG BREAKING: पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

रांची: भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का दिल्ली में निधन हो गया. शुक्रवार को दिल्ली स्तिथ आवास पर अंतिम सांस ली है. आरके सिंह के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है. कई बड़े नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है.

आरके सिन्हा की तबीयत शुक्रवार की सुबह बिगड़ी जिसके बाद डॉक्टरों को घर बुलाया गया. लेकिन जब डॉक्टर पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी. 75 साल की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन की खबर मिलने के बाद घर पर शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है. परिवार के लोगों को ढाढ़स बंधा रहे है.

आरके सिन्हा का जन्म आरा के बहियारा गाँव में 22 सितंबर 1951 को हुआ था. शुरुआत में संघर्ष देखा लेकिन संघर्ष के दम पर उन्होंने अपनी पहचान बनाई.  राजनीति के साथ साथ उद्योग और सुरक्षा एजेंसी में अपना नाम बनाया. आरके सिन्हा sis  के भी संस्थाक है. जो देश की सबसे बड़ी सुरक्षा एजेंसी में शामिल है.

अरके सिन्हा बिहार से राज्यसभा पहुंचे थे. भाजपा ने आरके सिन्हा को राज्य सभा भेजा था. माना जाता है कि बिहार में संगठन को जड़ से मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही है. संघ से लेकर भाजपा तक हर क्षेत्र में सक्रिय दिखते थे. अब उनके निधन से बिहार में शोक की लहर है.

पटना में होगा अंतिम संस्कार

आरके सिन्हा के पार्थिव शरीर को दिल्ली से पटना लाया जाएगा. जहां अन्नपूर्णा भवन में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. जहां सभी प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा. इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए अंतिम यात्रा पर निकलेंगे.