BIG BREAKING: खान सर के कोचिंग में लगी आग,मची अफरा तफरी
:मुसल्लहपुर हाट स्थित फैजल खान उर्फ खान सर की कोचिंग संस्थान में आग लग गई. आग लगने से कोचिंग में अफरा तफरी का माहौल बन गया.
:मुसल्लहपुर हाट स्थित फैजल खान उर्फ खान सर की कोचिंग संस्थान में आग लग गई. आग लगने से कोचिंग में अफरा तफरी का माहौल बन गया.
पटना(PATNA):मुसल्लहपुर हाट स्थित फैजल खान उर्फ खान सर की कोचिंग संस्थान में आग लग गई. आग लगने से कोचिंग में अफरा तफरी का माहौल बन गया. वहीं आग का धुआ कोचिंग के बाहर निकलने लगा. जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई. सूचना के बाद तुरंत दमकल वाहान मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया. साथ ही कोचिंग में लगे फायर सिस्टम ने हद तक आग पर काबू पा लिया. अगर समय पर फायर सिस्टम एक्टिव नहीं होता और दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची तो बड़ी घटना हो सकती है.
बताया जा रहा है कि कोचिंग सेंटर पर शॉर्ट सर्किट हुआ. जिसकी चिंगारी से आग पकड़ ली और फिर देखते दी देखते आग बढ़ने लगी. लेकिन कोचिंग में मौजूद फायर सेफ़्टी तुरंत एक्टिव हुआ. जिसके बाद बड़ी घटना टल गई है. साथ ही दमकल वाहान भी मौके पर पहुंच कर आग काबू करने में जुटी है. अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ही फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान संस्थान के फायर सिस्टम में खामियां पाई थीं और उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया था. निर्देश मिलने के बाद कोचिंग सेंटर में फायर सेफ़्टी का मेंटेनेस का कार्य किया गया. जिसने आज बड़ी घटना को टाल दिया है.