बिग ब्रेकिंग:बिहार के DGP ने लिया VRS,मिली नई जिम्मेदारी
बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने भारतीय पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति यानी VRS ले लिया है.बिहार सरकार ने उनके VRS को तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया है.
बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने भारतीय पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति यानी VRS ले लिया है.बिहार सरकार ने उनके VRS को तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया है.
पटना: बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने भारतीय पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति यानी VRS ले लिया है.बिहार सरकार ने उनके VRS को तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया है. इसके साथ ही सरकार ने उन्हें बिहार का राज्य मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया है.
बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, 1991 बैच के IPS अधिकारी विनय कुमार के 25 सितंबर 2026 के आवेदन के आधार पर उन्हें भारतीय पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दी गई है.
सरकार ने अखिल भारतीय सेवा मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति लाभ नियमावली, 1958 के नियम 16(2) के तहत तीन महीने के नोटिस की शर्त को माफ करते हुए उनका VRS तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया है.विनय कुमार फिलहाल बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी DGP के पद पर कार्यरत थे.
VRS स्वीकार किए जाने के साथ ही अब उनकी नई जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, राज्यपाल के आदेश से विनय कुमार को बिहार का राज्य मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है.अधिसूचना में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति पुलिस सेवा से पद त्याग करने की तिथि से प्रभावी होगी.
यानी एक तरफ बिहार के DGP के पद से विनय कुमार की विदाई हुई है, तो दूसरी तरफ उन्हें राज्य मुख्य सूचना आयुक्त की नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है.