भाई वीरेंद्र का दावा- बांकीपुर में राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता की जीत तय,जानिए पूरी खबर

भाई वीरेंद्र का दावा- बांकीपुर में राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता की जीत तय,जानिए पूरी खबर

पटना (PATNA) : राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र ने दावा किया है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में उनकी पार्टी की उम्मीदवार रेखा गुप्ता की जीत लगभग तय है. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता ने भारतीय जनता के खिलाफ मतदान किया है और इसका परिणाम राजद के पक्ष में आएगा.

इसलिए वोटिंग प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई

भाई वीरेंद्र ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार मतदान प्रतिशत काफी कम रहा. उनका दावा है कि कम मतदान का सबसे बड़ा कारण भाजपा समर्थकों का मतदान केंद्रों तक नहीं पहुंचना है. उन्होंने कहा कि भाजपा के वोटर मतदान करने के लिए घरों से बाहर नहीं निकले, इसलिए वोटिंग प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई. उनके अनुसार, जनता भाजपा से नाराज है और इसी वजह से लोगों ने भाजपा के खिलाफ अपना रुख दिखाया है.

दीपक प्रकाश के मंत्री बने रहने के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिहार सरकार से जवाब मांगे जाने पर भी भाई वीरेंद्र ने सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति किसी भी सदन का सदस्य नहीं है, तब छह महीने तक मंत्री बने रहने पर सरकार को तुरंत जवाब देना चाहिए. उन्होंने कहा कि दीपक प्रकाश को नैतिकता के आधार पर तत्काल मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

राजद विधायक ने यह भी कहा कि दीपक प्रकाश के परिवार को भी नैतिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए और उन्हें मंत्री पद छोड़ने की सलाह देनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार कानून का उल्लंघन कर रही है और भाजपा जबरदस्ती की राजनीति कर रही है.

बिहार की जनता भाजपा से निराश हो चुकी है

भाई वीरेंद्र ने दावा किया कि बिहार की जनता भाजपा से निराश हो चुकी है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार की राजनीति में भाजपा का प्रभाव लगातार कम होगा और जनता इसका जवाब चुनाव के माध्यम से देगी.