बांकीपुर काउंटिंग : चौथाई वोटों की गिनती में आगे जनसुराज, सामने  भाजपा लेकिन राजद फिसड्डी 

बांकीपुर काउंटिंग : चौथाई वोटों की गिनती में आगे जनसुराज, सामने  भाजपा लेकिन राजद फिसड्डी

TNP DESK- बिहार के बांकीपुर में भाजपा के किले में बड़ी सेंधमारी  होती दिख रही है.  इस सीट पर आज मतगणना हो रही है.  कुल  31 चक्र की गिनती होनी है.  प्रशांत किशोर बढ़त लगातार बढ़ रही है.  मतगणना की शुरुआती दौर से ही प्रशांत किशोर आगे चल रहे है.  सिर्फ एक राउंड में भाजपा प्रशांत किशोर से 17 से अधिक वोट हासिल कर सकी है. 

दसवें राउंड की समाप्ति के बाद प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के नीरज सिन्हा  से 6000 से भी अधिक मतों से आगे चल रहे है.  सबसे खास बात यह देखी जा रही है कि राजद इस मुकाबले में पिछड़  गया है.  दसवीं राउंड के बाद प्रशांत किशोर को जहां 20,0 59 वोट प्राप्त हुए हैं, वहीं नीरज सिन्हा  को 14,048 वोट मिले हैं.  जबकि राजद की रेखा गुप्ता को 3,983 वोट प्राप्त हुए है.  कहा जा सकता है कि लगभग चौथाई वोटो की गिनती पूरी हो गई है.  

दरअसल, बांकीपुर  चुनाव में भाजपा और जनसुराज  आमने-सामने थे.  यह बात भी सच है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से  पराजित होने के बाद प्रशांत किशोर ने अपनी रणनीति  में बड़ा बदलाव किया था .  नतीजा हुआ है कि बांकीपुर  में जनसुराज  ताकत के साथ दिख रही है. अंतिम परिणाम आना अभी बाकी है.