UPSC-BPSC की तैयारी के लिए बिहार सरकार देगी 1 लाख तक की सहायता
राज्य में सिविल सेवा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को सरकार ने आर्थिक सहायता का दायरा बढ़ा दिया. UPSC और BPSC की पिटी परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए सरकार मदद कर रही है.
पटना: राज्य में सिविल सेवा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को सरकार ने आर्थिक सहायता का दायरा बढ़ा दिया. UPSC और BPSC की पिटी परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए सरकार मदद कर रही है. इस आर्थिक सहायता में अब सामान्य, EWS और पिछड़ा वर्ग की बेटियों को भी लाभ मिलेगा. जिससे उनकी आगे की पढ़ाई और अधिकारी बनने का सपना बीच में ना छूटे.
सरकार है आपके साथ
सिविल सेवा एक कठिन परीक्षा में से एक होती है. ऐसे में जब प्रारंभित परीक्षा अभ्यर्थी पास कर जाता है तो उसके बाद मेंस की तैयारी करना एक चुनौती भरा होता है. खास कर जब वह मध्यम वर्गीय परिवार से आता हो. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी अभ्यर्थियों के सामने अक्सर कोचिंग, अध्ययन सामग्री और तैयारी से जुड़ा खर्च बड़ी चुनौती बन बन जाता है. जिससे कई मेधावी छात्र बीच में ही पढ़ाई छोड़ देते है. लेकिन अब बिहार में ऐसा नहीं होगा.

एक लाख से 50 हजार तक सहायता
बिहार सरकार सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले पात्र अभ्यर्थियों को आर्थिक मदद दे रही है. इस योजना के तहत सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले पात्र अभ्यर्थियों को एक लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है. वहीं वहीं BPSC की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर 50 हजार रुपये की सहायता का प्रावधान है.
सामान्य और EWS को भी मिलेगा योजना का लाभ
बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के अलग-अलग प्रावधानों के जरिए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग तथा विभिन्न श्रेणियों की महिला अभ्यर्थियों को लाभ दिया जा रहा है अब इस योजना का लाभ सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और पिछड़ा वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को मिलेगा. साथ ही, योजना के विस्तार की एक अहम कड़ी दिव्यांग अभ्यर्थियों को लेकर भी सामने आई है. इसके तहत पिछड़ा वर्ग, EWS और सामान्य वर्ग के 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अलग से दिव्यांगजन सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना शुरू की गई.
ऑनलाईन कर सकते है आवेदन
इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है. सरकारी पोर्टल पर अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन कर आवेदन भर सकते हैं. आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट करने के बाद Application ID जारी होती है और अभ्यर्थी अपने आवेदन की स्थिति भी ऑनलाइन देख सकते हैं.