अनंत सिंह का आज होगा शक्ति प्रदर्शन! JDU उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ जनसुराज प्रत्याशी के नामांकन में होंगे शामिल
पटना(PATNA): बिहार की राजनीति में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. JDU के बाहुबली विधायक अनंत सिंह आज अपना शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं.
पटना(PATNA): बिहार की राजनीति में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. JDU के बाहुबली विधायक अनंत सिंह आज अपना शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं. बताया जा रहा है कि वे अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के नामांकन में शामिल होंगे.
सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज
अनंत सिंह के इस कदम को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. नामांकन में बड़ी संख्या में समर्थकों के जुटने की संभावना है. नामांकन में शामिल होने वाले लोगों के लिए अनंत सिंह के आवास पर महाभोज और जश्न की भी तैयारी की गई है.
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या अनंत सिंह का यह कदम पार्टी लाइन से अलग जाकर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की कोशिश है? क्या MLC चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ जनसुराज प्रत्याशी का समर्थन JDU के लिए नई चुनौती खड़ी कर सकता है?
चुनावी समीकरण पर क्या पड़ता है असर
अब सबकी नजर इस बात पर'टिकी है कि पार्टी नेतृत्व इस पूरे घटनाक्रम पर क्या रुख अपनाता है और अनंत सिंह के इस सियासी कदम का चुनावी समीकरण पर क्या असर पड़ता है.