दिवाली से पहले केंद्र ने बिहार को दी बड़ी सौगात, उपलब्ध कराए 10845 करोड़, सीएम ने कहा 'धन्यवाद'
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बिहार के विकास में लगातार सहयोग कर रही है. विभिन्न परियोजनाओं के लिए केंद्र लगातार बिहार को पैकेज दे रही है
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बिहार के विकास में लगातार सहयोग कर रही है. विभिन्न परियोजनाओं के लिए केंद्र लगातार बिहार को पैकेज दे रही है
पटना: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बिहार के विकास में लगातार सहयोग कर रही है. विभिन्न परियोजनाओं के लिए केंद्र लगातार बिहार को पैकेज दे रही है. एक बार फिर केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले बिहार को बड़ी सौगात दी है. केंद्र ने कर हस्तांतरण की अग्रिम राशि 10845 करोड़ रूपये राज्य को उपलब्ध करा दी है. इस पहल पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद कहा है. इसके साथ ही उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी.
सीएम सम्राट ने इस राशि को राज्य के विकास के लिए वित्तीय जरूरती को पूरा करने में मददगार बताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहार को बड़ी सौगात! दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा बिहार को कर हस्तांतरण की अग्रिम किस्त के रूप में ₹10,845 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई गई है. इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र जी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारामण जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद! त्योहारों से पहले मिली यह राशि राज्य की आवश्यक वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ विकास योजनाओं को गति देने में सहायक होगी. इससे आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन और प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं को नई मजबूती मिलेगी. केंद्र और राज्य के साझा प्रयासों से बिहार निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. यह सहयोग विकसित और समृद्ध बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
बता दें कि राज्यों को केंद्र सरकार की तरफ से हस्तांतरण के तहत केंद्रीय करों में उनका निर्धारित हिस्सा दिया जाता है. इसे राज्य अपनी योजनाओं और प्रशासनिक मद में खर्च करती है. बिहार को मिली 10,845 करोड़ रुपये की अग्रिम किस्त भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा है.