कोच्चि के बाद पटना में शुरू हुआ वाटर मेट्रो, CM सम्राट ने किया शुभारंभ, 50 रुपए में देख सकेंगे शहर की खूबसूरती
केरल के कोच्चि के बाद अब बिहार की राजधानी पटना में वाटर मेट्रो की शुरुआत की गई है. इसके परिचालन का उद्देश्य परिवहन और पर्यटन है.
केरल के कोच्चि के बाद अब बिहार की राजधानी पटना में वाटर मेट्रो की शुरुआत की गई है. इसके परिचालन का उद्देश्य परिवहन और पर्यटन है.
पटना: बिहार में सरकार पर्यटन को लगातार बढ़ावा दे रही है तथा पर्यटकों को लुभाने के लिए नई चीजें शुरू कर रही है. इसी कड़ी में छठ पर्व से पहले सीएम सम्राट ने बिहार के लोगों के साथ ही यहां आने वाले पर्यटकों के लिए एक बड़ी सौगात दी है. सीएम सम्राट ने मंगलवार को पटना में वाटर मेट्रो की शुरुआत की है जो पर्यटन के मद्देनजर काफी रोमांचक भी है. वाटर मेट्रो का परिचालन प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम के 6 बजे तक किया जाएगा. शुरुआत में वाटर मेट्रो दीघा घाट से एनआईटी घाट तक किया जाएगा जिसमें कोई भी व्यक्ति 50 रुपए किराया चुका कर गंगा की लहरों पर से शहर की खूबसूरती देख पाएगा.
वाटर मेट्रो का संचालन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की निगरानी में किया जाएगा. इससे सड़क मार्ग के अलावा गंगा के रास्ते शहर के अलग अलग हिस्सों तक पहुंचना आसान होगा. बता दें कि केरल के कोच्चि के बाद पटना में वाटर मेट्रो की शुरुआत की गई है. पहले चरण में गंगा के किनारे पर परिचालन के साथ ही भविष्य में सोन, गंडक और कोसी नदियों में भी वाटर मेट्रो की शुरुआत की का सकती है.

वाटर मेट्रो एक अत्याधुनिक बोट है जो कुम्हा 10 से 15 मिनट में चार्ज किया का सकता है. इसके साथ ही इसमें सीसीटीवी कैमरे, ऑटोमैटिक लोकेशन सिस्टम लगाए गए हैं. एसी सुविधा से लैस देश की दूसरी वाटर मेट्रो में एक बार में करीब 100 यात्री सफर कर सकते हैं. इसके परिचालन का मुख्य उद्देश्य सड़क मार्ग के अलावा शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में गंगा नदी के रास्ते जाने और पर्यटन की दृष्टि से किया जा रहा है.