वैशाली में हाईवे किनारे खड़े वाहनों पर प्रशासन सख्त, जारी किया स्पष्टीकरण

वैशाली में हाईवे किनारे खड़े वाहनों पर प्रशासन सख्त, जारी किया स्पष्टीकरण

पटना(PATNA):आए दिन आप लोगों की नजर सड़क किनारे खड़ी ट्रकों पर पड़ती होगी. जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है.जिसको ध्यान में रखते हुए कुछ दिन पहले प्रभात खबर की ओर से वैशाली के एनएच 22 और एनएच 122 पर खड़ी ट्रकों के खिलाफ सवाल उठाए गए थे.जिसमे बताया गया था कि इस तरह की लापरवाही से लोगों की जान जा रही है. प्रशासन की ओर से स्पष्टटीकरण जारी किया गया है.प्रशासन का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश और परिवहन विभाग के निर्देश पर एनएच 122 और एनएच 22 पर सड़क किनारे खड़े वा हाहनो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट 

प्रशासन के मुताबिक एनएच पर यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशसान लगातार अभियान चला रहा है. जहां 6 जून 2026 से नियम तोड़ने वाले लोगो पर कार्रवाई हो रही है.अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक 1.79 लाख का जुर्माना प्रशासन ने वसुला है.प्रशासन का साफ कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है.

नियम तोड़ने वालों के खिलाफ़ हो रही है कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्टिकरण देते हुए कहा कि एनएच 122 एनएच 22 पर अवैध गाडियों को अगर कोई पार्क कर रहा है तो उसके खिलाफ नियमित प्रशासन कार्रवाई कर रहा है.ताकी सड़क हादसे में होने वाली नुकसान को रोका जा सके और सड़क दुर्घटना को रोका जा सके.