पटना में वायरल बॉय आदित्य ने खत्म किया अनशन, अब कोर्ट में लड़ाई जारी रखने का ऐलान

पटना में वायरल बॉय आदित्य ने देर रात सांसद पप्पू यादव के कहने पर अपना अनशन समाप्त कर दिया. आदित्य ने कहा कि धरना खत्म हुआ है, लेकिन उनकी लड़ाई जारी रहेगी और वे अदालत में अपनी बात खुद रखने की तैयारी कर रहे हैं.

पटना में वायरल बॉय आदित्य ने खत्म किया अनशन, अब कोर्ट में लड़ाई जारी रखने का ऐलान

पटना (PATNA): बिहार की राजधानी पटना में अपनी मांगों को लेकर अनशन कर रहे वायरल बॉय आदित्य ने  अपना अनशन समाप्त कर दिया. आदित्य ने सांसद पप्पू यादव के आग्रह के बाद धरना और अनशन खत्म करने का फैसला लिया. हालांकि उन्होंने साफ किया कि आंदोलन समाप्त करने का मतलब उनकी लड़ाई का खत्म होना नहीं है. अब वह अपनी बात कानूनी तरीके से अदालत के सामने रखने की तैयारी करेंगे.

पप्पू यादव के कहने पर खत्म किया अनशन 

आदित्य के मुताबिक, सांसद पप्पू यादव ने उनसे धरना और अनशन समाप्त करने के लिए कहा था. इसके बाद उन्होंने उनकी बात मानते हुए अपना अनशन खत्म कर दिया. अनशन तोड़ने के दौरान आदित्य ने कहा कि पप्पू यादव ने उनसे धरना खत्म करने को कहा, इसलिए उन्होंने फिलहाल धरना समाप्त कर दिया है. इस घटनाक्रम के बाद आदित्य के आंदोलन को लेकर चल रही चर्चाओं ने नया मोड़ ले लिया है. अब उनका अगला कदम अदालत की ओर होगा.

राहुल गांदी से मुलाकत कराने का मिला भरोसा 

आदित्य को पप्पू यादव की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात कराने का भरोसा भी दिया गया है. इसी आश्वासन और पप्पू यादव के आग्रह के बाद आदित्य ने अनशन समाप्त करने का फैसला किया. हालांकि, राहुल गांधी से उनकी मुलाकात कब और कहां होगी, इसे लेकर फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

कोर्ट में जारी रखेंगे अपनी लड़ाई 

अनशन खत्म करते समय आदित्य ने स्पष्ट किया कि वह अपनी मांग और मुद्दे को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं. उनका कहना है कि अब वह अदालत के माध्यम से अपनी लड़ाई आगे बढ़ाएंगे. आदित्य ने यह भी कहा कि वह कोर्ट में अपनी बहस खुद करने का इरादा रखते हैं. उनके इस बयान से साफ है कि धरना खत्म होने के बावजूद मामला अभी समाप्त नहीं हुआ है.

आदित्य के अगले कदम पर नजर 

पटना में अनशन खत्म होने के बाद अब सभी की नजर आदित्य के अगले कदम पर रहेगी. एक तरफ उन्हें राहुल गांधी से मुलाकात कराने का भरोसा मिला है, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कानूनी लड़ाई जारी रखने की बात कही है. फिलहाल आदित्य का धरना और अनशन समाप्त हो गया है, लेकिन उन्होंने अपने बयान के जरिए स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने मुद्दे को अदालत तक ले जाएंगे और वहां अपनी बात रखने की कोशिश करेंगे.